भागलपुर जिले से 25 किलोमीटर घोघा थाने के शाहपुर गांव से यह लव स्टोरी शुरू होती और आमापुर गांव में दो लोगों की हत्या से खत्म होती है।
क्राइम: भागलपुर में प्रेम-प्रसंग के कारण दो लोगो की हत्या का मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला से मिले पहुंचे प्रेमी और उसके चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक को प्रेमिका ने ही फोन करके घर बुलाया था। जब प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका के घर पंहुचा तो महिला के पति ने दोनों को एक साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला के पति का खून खौल उठा और उसने प्रेमी और उसके साथ आये चचेरे भाई की गाला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव गंगा में बहा दिया गया। प्रेमी के शव के सिर का हिस्सा मछलियों ने खा लिया। पुलिस काे प्रेमी का शव 6 दिन बाद नदी से मिल गया है। चचेरे भाई के शव की तलाश की जा रही है। प्रेमिका समेत पूरा परिवार घटना के बाद से लापता हो गया है।
बात भागलपुर जिले से 25 किलोमीटर घोघा थाने के शाहपुर गांव से यह लव स्टोरी शुरू होती और आमापुर गांव में दो लोगों की हत्या से खत्म होती है। दोनों गांवों के बीच 2 किलोमीटर की दूरी है। शाहपुर में रहने वाले नीरज कुमार (21) की अपने पड़ोसी शादीशुदा काजल (20) से अफेयर था। यह बात काजल के पति किशोर को पता चल गई।

रक्षाबंधन के दिन काजल अपने पति किशोर मंडल के साथ आमापुर मायके गई थी। उसकी बहन तारा देवी भी ससुराल से पति सुनील मंडल के साथ आई थी। किशोर ने अपने ससुर और सालों से काजल की प्रेमिका के बारे में बात बताई। इसके बाद काजल के पिता महेंद्र मंडल, उसके तीनों बेटे बासुकी, भोला, टुनटुन, दोनों दामाद सुनील मंडल व किशोर मंडल, बासुकी के चाचा गंगाराम मंडल, दोस्त अशोक मंडल, साला विकास मंडल ने नीरज की हत्या की साजिश रची। 11 अगस्त को काजल पर दबाव डालकर नीरज को बुलाने के लिए फोन कराया गया। आधी रात को काजल से फिर से फोन कराया गया। नीरज अपने चचेरे भाई गोविंद के साथ आमापुर पहुंचा। जिसके बाद दोनों कभी वापस अपने घर नहीं लौटे।
दोनों का गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। और शवों को डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर गंगा नदी में बहा दिया गया। इधर, नीरज के परिवार वाले दोनों की तलाश करते रहे। उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। काजल के फोन की जानकारी दी। पुलिस की जांच में पता चला कि काजल और नीरज में अफेयर था। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जब आमापुर पहुंची। तब सभी गायब मिले। यहां ससुराल में भी कागज और उसका पति नहीं मिले। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नीरज का शव गुरुवार दोपहर को कहलगांव थाना क्षेत्र के पकड़तल्ला के पास गंगा में मिला। शव को सबसे पहले दोपहर 12 बजे एक मछुआरे ने देखा।
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कहलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी घोघा पुलिस को दी। नीरज के दोनों पैर रस्सी से बंधे थे और सिर का कुछ हिस्सा गायब था। शव मिलने की सूचना पर नीरज और गोविंद के परिजन पहुंचे। उनके द्वारा नीरज की पहचान के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। इस हत्या के बाद नीरज और गोविंद के परिजनों के घर मातम पसर गया है। उन्होंने पुलिस से सिसाफ की गुहार लगाई है।