पटना नगर निगम द्वारा महिलाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सबसे पहले नूतन राजधानी अंचल की 30 महिलाओं को ई-रिक्शा का विधिवत प्रशिक्षण गर्दनीबाग हाई स्कूल खेल मैदान में दिया गया है।
बिहार: पटना नगर निगम ने एक नई पहल की शुरुवात की है। जिसमें अब महिलाएं भी ई-रिक्शा चलाती हुई नजर आएंगी। पटना नगर निगम द्वारा महिलाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सबसे पहले नूतन राजधानी अंचल की 30 महिलाओं को ई-रिक्शा का विधिवत प्रशिक्षण गर्दनीबाग हाई स्कूल खेल मैदान में दिया गया है।

बता दे कि DAY – NULM योजना की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहले दिन ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षित दिया गया। पहले दिन इस कार्यक्रम में नूतन राजधानी अंचल की 30 महिलाओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि प्रशिक्षित ड्राइवरों के पास 5 ई-कार्ट उपलब्ध थे, जिससे 30 महिलाओं को प्रशिक्षत किया गया।
इस योजना के तहत महिलाओं के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने का कार्य किया जाएगा। अब राजधानी पटना में डोर टू डोर कलेक्शन के दौरान ड्राइवर एवं हेल्पर का कार्य महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। पटना नगर निगम के इस मुहिम की सभी जगह तारीफ की जा रही है। आने वाले समय में पटना नगर निगम और भी महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने की प्रशिक्षण दिया जाएगा।