जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले दिनों तत्कालीन मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भाजप NDA से नाता तोड़ महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना लिया।
मुख्यमंत्री वही, सरकार नई। आज मंगलवार को नई सरकार के सपथ ग्रहण के साथ साथ उनके मंत्रिमंडल का भी गठन हो गया।

आपको बता दें कि, बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कुल 31 मंत्रियों ने आज पद और गोपनियता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट के विस्तार के बाद फर्स्ट बिहार ने बिहार के कई नए मंत्रियों से बातचीत की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे व बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी,आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज,कला, संस्कृति एवं युवा मंत्री जितेन्द्र कुमार राय,लघु जल संसाधन मंत्री जयंत कांत,उद्योग मंत्री समीर महासेठ और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी से बातचीत की। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने भी फर्स्ट बिहार के समक्ष अपनी बातें रखी।

इसी दौरान, खबर लिखे जाने तक राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे व बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज मंत्रिपद की शपथ ली। शपथग्रहण के बाद फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार जन अपेक्षाओं के दवाब में बनी है। बिहार के लोगों की भी यही इच्छा थी कि सामाजिक न्याय की सरकार बने यही जनता भी चाहती थी। देश के भीतर लगातार अराजक समाज बनाने की कोशिश बीजेपी द्वारा की जा रही थी। अपनी प्राथमिकता बताते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारे पार्टी का जो घोषणा पत्र है वही हमारी प्राथमिकता है।