बेगूसराय : बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार और जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शूटरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि बछवाड़ा, फुलवरिया, चकिया और तेघरा थाने में अपराधियों ने फायरिंग की।

चकिया में कम से कम 3, तेघरा और फुलवरिया क्षेत्रों में 2-2 लोग घायल हुए हैं। कुल 9 लोगों को गोली मारी गई, जिनमें से एक की मौत हो गई। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार और जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शूटरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
8 घायलों में से दो को तेघरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।